{"_id":"605a362d8ebc3ed4be2dc5a6","slug":"two-storeyed-buildings-burnt-in-jakh-ranikhet-news-hld419313220","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाख में धू-धूकर जला दोमंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाख में धू-धूकर जला दोमंजिला भवन
विज्ञापन
आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के सुदूरवर्ती जाख में एक भवन में अचानक आग लग गई। भवन में लगी आग देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के तमाम प्रयास विफल साबित हुए और भवन पूरी तरह से जल गया। निचले कमरे में रखे रसोई गैस सिलिंडर को ग्रामीणों ने बमुश्किल बाहर निकाला, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
प्रताप सिंह अपने छोटे पुत्र मनीष के साथ जाख में दोमंजिले मकान में रहते थे। सोमवार रात प्रताप सिंह एक पूजा में पास के गांव में गए थे। उनका पुत्र मनीष अपने दोस्त के यहां था। रात 11 बजे पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं तो हो हल्ला हुआ। ग्रामीणों ने भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर के जेवर, नगदी, अनाज, कपडे़ आदि आग की भेंट चढ़ गए। निचली मंजिल में रखे गैस सिलिंडर को ग्रामीणों ने सबसे पहले बमुश्किल बाहर निकाला। प्रताप सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके तीन लड़के हैं। राजस्व पुलिस नुकसान के आंकलन में जुटी है।
बेघर हुए परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग
द्वाराहाट। जाख के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह और ग्रामीणों ने बेघर हुए परिवार के भरण पोषण के लिए तत्काल सहायता देने की मांग की है। क्षेत्र के उपराजस्व निरीक्षक ललित बिष्ट ने घटनास्थल का मुआयना कर बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है। मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त होने के साथ ही एक से डेढ़ लाख का घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। परिजनों के अनुसार 36 हजार की नगदी भी जली है।