फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two lakhs for the contractor

आमरण अनशन से विभाग घबराया

Tue, 02 Jul 2019 11:03 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 02 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two lakhs for the contractor
सोमेश्वर में आमरण अनशन पर बैठे ठेकेदार दिनेश नेगी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश की मध्यस्थता में वार्ता करते बिजली विभाग के अधिकारी। - फोटो : amar ujala

 बिजली देयकों का भुगतान करने की मांग को लेकर सोमवार से हुकम सिंह बोरा स्मारक पर आमरण अनशन पर बैठे ठेकेदार दिनेश नेगी को विभाग ने दो लाख रुपये का चेक दे दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थता में हुई वार्ता में अधिकारियों ने शेष देयकों का जल्द भुगतान करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद दिनेश नेगी ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


मालूम हो कि ठेकेदार दिनेश नेगी को बिजली लाइन की देखरेख समेत अन्य कार्यों और देयकों का भुगतान लंबे समय से बिजली विभाग ने नहीं किया था। दिनेश नेगी ने सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया था। आज अनशन स्थल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल समेत अन्य नेता पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विभाग के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने ठेकेदार दिनेश नेगी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। बताया कि शेष लंबित देयकों के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। बजट मिलने पर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सितंबर 2018 में श्रमिक राजू गिरि की मौत के मामले में विभाग को पुन: जांच के निर्देश दिए। इसके बाद दिनेश नेगी ने आमरण अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ईई दीन दयाल सिंह पांगती, एसडीओ संतोष अग्रवाल, नवल किशोर जोशी, जेई खुशाल नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य ललित ऐठानी, मनोज पाठक, बालम भाकुनी, कुंदन भंडारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed