फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two laborers buried under debris during rock cutting

बूबूधाम के पास भवन के चट्टान काटने के दौरान मलबे में दबकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Two laborers buried under debris during rock cutting
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा हाईवे पर बूबूधाम मंदिर के पास निर्माणाधीन भवन के लिए चट्टान काटने के दौरान मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल मजदूर को छुट्टी दे दी गई। बिहार निवासी दोनों मृतक मजदूरों के शवों का यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। मामला राजस्व क्षेत्र का है। इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार को रानीखेत-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बूबूधाम मंदिर के समीप निर्माणाधीन भवन के लिए चट्टान काटी जा रही थी कि अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। मलबे और पत्थरों की चपेट में तीन मजदूर आ गए। बताया जा रहा है कि मौके पर बीस से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

मजदूरों ने तीनों श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला। इस घटना में कुजलई जिला बेतिया बिहार निवासी प्रेम चौधरी (38) पुत्र सुदामा चौधरी और मादरपुर बेतिया बिहार निवासी संतोष (20) पुत्र लटवाना की मौके पर ही मौत हो गई। एक मजदूर संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए यहां नागरिक अस्पताल रानीखेत लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। इधर, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इस मामले में किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। निर्माण कार्य किसका चल रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed