{"_id":"5926cad84f1c1b2144536f55","slug":"two-doctors-without-application-are-available-on-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आवेदन के दो डाक्टर अवकाश पर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आवेदन के दो डाक्टर अवकाश पर मिले
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Thu, 25 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बेस अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बृहस्पतिवार प्रात: बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो डाक्टर बिना आवेदन के अवकाश पर मिले, जबकि चीफ फार्मेसिस्ट और नर्सिंग अधीक्षका बिना आवेदन के अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने पीएमएस को संबंधित डाक्टर और कार्मिकों के स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी बृहस्पतिवार प्रात: 8:30 बजे बेस अस्पताल के औचक निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों सहित कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। चेस्ट फिजिशियन डा. एके जोशी और बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रीति पंत बिना आवेदन के अवकाश पर मिले। इसके अलावा चीफ फार्मेसिस्ट जेएस पथनी और नर्सिंग अधीक्षिका शीला सागर भी बिना आवेदन के अनुपस्थित थीं। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को संबंधित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम ने नेत्र विभाग, ओपीडी पंजीकरण कक्ष सहित अन्य कक्षों को देखा। निरीक्षण में डीएम को इंजेक्शन कक्ष में गंदगी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंजेक्शन कक्ष में इमरजेंसी किट और नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध इंजेक्शनों का विवरण अंकित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले मरीजों को अस्पताल में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़े कर्मचारी मरीजों के साथ अच्छा बर्ताव करें। डीएम ने अस्पताल के अभिलेखों को भी देखा और शौचालय का निरीक्षण किया। सफाई बनाए रखने को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम विवेक राय, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गढ़कोटी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, डा. सीएस मारछाल, डा. निखिल कुमार, रजनीश सिंह आदि उपस्थित थे।