फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two Delhi youth arrested

 दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार

Sat, 28 Apr 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 28 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two Delhi youth arrested
दिल्ली से चुरा गई बाइक के साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल मैच में सट्टा हारने के बाद भरपाई के लिए दिल्ली से बुलेट मोटर साइकिल चुराकर अल्मोड़ा बेचने पहुंचे दो युवकों को एसओजी की गोपनीय सूचना के बाद एनटीडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 41/102 सीआरपीसी और 411 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।  

विज्ञापन


 बिना नंबर की बुलेट मोटर साइकिल बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद एसओजी और पुलिस की टीम ने शनिवार को बल्ढौटी तिराहे पर चेकिंग की। इस दौरान उन्हें बिना नंबर की बुलेट मोटर साइकिल में दो युवक मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो युवकों ने अपना नाम राजा शर्मा पुत्र पूरन चंद्र शर्मा निवासी द्वारिका सेक्टर एक कुतुब बिहार फेस-2 नई दिल्ली और राहुल कुमार साहनी पुत्र रघुराज साहनी निवासी 480ए, डी ब्लॉक कुतुब बिहार फेस-2 नई दिल्ली बताया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने आईपीएल के सट्टे में रुपये हारने और उसकी भरपाई के लिए बुलेट मोटरसाइकल दिल्ली से चुराकर यहां बेचने की बात स्वीकारी। इस बीच वह दोनों युवक पिछले पांच दिन से यहां अपने किसी दोस्त के यहां रुके हुए थे।

विज्ञापन

 

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेंद्र पंत ने बताया कि बरामद मोटर साइकिल के बारे में थाना कल्याणपुर ईस्ट दिल्ली से जानकारी मांगी तो पता चला कि बीते छह अप्रैल को मोटर साइकिल चोरी के संबंध में वहां मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी की गई मोटर साइकिल की कीमत एक लाख 94 हजार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहन बोरा, महेश राम, दीपक खनका और एसओजी के अशोक बुदियाल शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed