फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two degree Temperature Dips In Almora

Almora News: अल्मोड़ा में पूरे दिन छाए रहे बादल, दो डिग्री लुढ़का पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two degree Temperature Dips In Almora
अल्मोड़ा आसमान मे छाये रहे बादल।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है। सुबह से ही यहां घने बादल छाए रहे, जिससे धूप नहीं निकली और ठंड का असर बढ़ गया। वहीं रात के समय पाला गिरने से पारा भी तेजी से लुढ़क रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। यहां एक ही दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, जबकि रात के समय पारा शून्य के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। बादल छाए रहने से धूप के दर्शन दुर्लभ हो गया और लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। वहीं रात के समय गिर रहा पाला यहां के लोगों की दिक्कत बढ़ा रहा है। दिन में बादल छाने व रात के समय पाला गिरने से तापमान भी तेजी से लुढ़क रहा है। एक दिन में ही यहां अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन के मुताबिक बीते शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 18, न्यूनतम तापमान दो डिग्री था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 16 जबिक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रिकार्ड किया गया। पारा लुढ़कने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। ठंड से बचने के लिए ब्लोवर, हीटर का सहारा लेना लोगों की मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन सोमवार मंगलवार बुधवार बृहस्पतिवार शुक्रवार शनिवार रविवार
अधिकतम 19 21 22 14 19 18 16
न्यूनतम 2 2 2 2 4 2 3
बादलों ने साल के पहले दिन बढ़ाई ठिठुरन
बागेश्वर। साल का पहले दिन मौसम ने करवट बदली और आसमान हल्के बादलों से ढका रहा। बादलों के चलते जिले में ठंड बढ़ गई है और बारिश के आसार भी बनने लगे हैं। मौसम में बदलाव से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह नगरीय इलाकों में कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटते ही आसमान हल्के बादलों से घिर गया। दोपहर तक हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान पूरी तरह से बादलों से ढक गया। बादल छाने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और दिन के समय भी लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी। सर्द हवाओं ने भी लोगों की परेशानी में इजाफा किया। वहीं बादलों के चलते आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना भी पैदा हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed