Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two days Diwali in Almora-Bageshwar

Almora News: अल्मोड़ा-बागेश्वर में दो दिन दिवाली

Wed, 30 Oct 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two days Diwali in Almora-Bageshwar
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। कुछ लोग 31 अक्तूबर को ही दिवाली मनाने के पक्ष में हैं जबकि अधिकतर लोग स्थानीय पंचांगों के अनुसार एक नवंबर को महालक्ष्मी पूजन का विधान बताते हुए शुक्रवार को ही दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा। रानीखेत स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित उमादत्त पंत ने बताया कि अमावस्या इस बार 31 अक्तूबर शाम तीन बजकर 28 मिनट से लग जाएगी। इसका प्रभाव एक नवंबर को शाम छह बजकर 28 मिनट तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वजह से दिवाली एक नवंबर को ही मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पर अब कोई संशय नहीं है। व्रत रखने वाले श्रद्धालु एक नवंबर को ही व्रत रख सकते हैं। जिलेभर में दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

बागेश्वर। दीपावली मनाने को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। 31 अक्तूबर और एक नवंबर को महालक्ष्मी पूजा को लेकर लोग असमंजस में हैं। कई लोग आज दीपावली मनाने की बात कर रहे हैं तो अधिकांश लोग एक नवंबर को महालक्ष्मी पूजा के लिए शुभ बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दीपावली को महालक्ष्मी की पूजा अमावस्या के दिन की जाती है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों दिन महालक्ष्मी पड़ रही है। इस कारण महालक्ष्मी पूजा को लेकर भी लोग दो गुटों में बंटे हैं। कई लोगों का मानना है कि आज पूरी रात अमावस्या होने के चलते महालक्ष्मी पूजा का शुभ दिन है जबकि कई लोगों का कहना है कि महालक्ष्मी पूजा के लिए शुक्रवार का दिन शुभ है। खुनौली के गणेश कांडपाल, कांडा के आनंद धपोला आदि ने बताया कि उनके गांव में दीपावली का पर्व 31 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। पोखरी के हरीश चंदोला, पचार के डीके पांडेय, खांतोली के गणेश धामी, हथरसिया के हेम चंद्र पंत आदि ने बताया कि उनके यहां दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी। कई लोग अब तक दीपावली मनाने को लेकर स्पष्ट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed