फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   two Arrested in Rape Case

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
two Arrested in Rape Case
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के एक गांव में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने वाले रिश्ते के दादा और ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल से मिले होमवर्क में मदद मांगने गई किशोरी से दोनों ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

घटना दो जून की है। नौवीं में पढ़ने वाली किशोरी को स्कूल से मिले होमवर्क में चार्ट बनाना था। इसके लिए वह पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के 65 वर्षीय दादा के घर गई थी। आरोप है कि दादा ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के ताऊ ने वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद ताऊ ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दोनों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू की गई। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed