{"_id":"5f787b7d8ebc3e9bdd1f6911","slug":"two-arrested-for-smuggling-lisa-almora-news-hld3991274120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया में नब्बे टीन अवैध लीसे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया में नब्बे टीन अवैध लीसे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पुलिस ने एक पिकप में 90 टिन अवैध लीसा ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद लीसे की कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है।
थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार को चांदीखेत बाजार में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिकप संख्या यूके 04 सीबी 1950 में 90 टिन अवैध लीसा बरामद किया गया।
इस गाड़ी में सवार मनोज सिंह निवासी ग्राम पंचायत सीमा और नरेंद्र सिंह ग्राम पंचायत फड़ीका लीसा अभिवहन संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। इसलिए दोनों को गिरफ्तार कर लीसा सहित वाहन कब्जे में ले लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह गैरखेत से लीसा मासी ले जा रहे थे। इस पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल, कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल थे।