{"_id":"5f79fe4a8ebc3edc2069e17e","slug":"two-and-a-half-thousand-tenants-are-not-able-to-get-farmers-in-the-district-almora-news-hld3992878140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ढ़ाई हजार काश्तकारों को नहीं मिल पा रही किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ढ़ाई हजार काश्तकारों को नहीं मिल पा रही किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल में गलत सूचनाएं दर्ज होने से जिले के करीब ढाई हजार किसान सम्मान निधि से वंचित चल रहे हैं। ऐसे में किसानों के बारे में सही सूचना एकत्र करने की कवायद कृषि विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग ऐसे किसानों को दो पोस्टकार्ड भेज रहा है। एक पोस्टकार्ड में किसानों को उनकी कमियों से अवगत कराया जा रहा है, जबकि दूसरे पोस्टकार्ड में किसानों को अपना सही विवरण लिखकर कृषि विभाग को भेजना होगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किसान सम्मान निधि मिलती है। जिले में योजना के तहत कुल 97 हजार किसान पात्र हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल में ढाई हजार किसानों का आधार नंबर, खाता नंबर समेत अन्य जानकारियां सही दर्ज नहीं हैं, जिसके चलते इन किसानों को पात्र होने के बावजूद पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिल पा रही है।
मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि से जिले में तीन हजार किसान वंचित चल रहे थे। इनमें से पांच सौ किसानों का सही विवरण पोर्टल में दर्ज कर दिया गया है, जिन किसानों का पोर्टल में आधार नंबर, बैंक काता नंबर आदि जानकारी गलत दर्ज है उनका सही विवरण दर्ज करने के लिए विभाग की ओर से किसानों को दो पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं।