फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two accused of Binta massacre Youth Police arrest

बिंता हत्याकांड के दो आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में

Fri, 19 Apr 2019 11:34 PM IST
Deepak Negi दीपक नेगी
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two accused of Binta massacre Youth Police arrest
पकड़े गए हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 बिंता गांव में युवक की हत्या डीजे को लेकर हुए विवाद में हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में दो युवकों को पास ही के उदयपुर जंगल में बनी झोपड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

17 अप्रैल की रात बासुलीसेरा निवासी भीम सिंह (31) पुत्र बचे सिंह बनेशी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने यहां बिंता बसभीड़ा आया था। जहां डीजे वाले से उसका मामूली विवाद हो गया। आरोप है कि रात में बसभीड़ा बिंता निवासी नीरज उर्फ कानू (21), राकेश कैड़ा (28) और जनपद निवासी एक नाबालिग ने लाठी डंडों से भीम सिंह के माथे और सिर पर प्रहार कर दिया। 18 अप्रैल को बसभीड़ा गांव के लिए बने सीसी मार्ग पर भीम सिंह का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि बग्वाली पोखर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र पंत, भूपेंद्र सिंह, बृज मोहन भट्ट, मदन सिंह, कवींद्र सिंह, दीपक सिंह आदि ने दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को उदयपुर के जंगल में बनी झोपड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में किया है। आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 302, 120 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोले गाली गलौच और मारपीट कर रहा था
द्वाराहाट। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कुबूल लिया है। आरोपियों का कहना है कि डीजे बजाने को लेकर बारात में कहासुनी हुई। भीम सिंह गाली गलौच के साथ ही मारपीट कर रहा था। जिस कारण उनका पारा भी चढ़ गया। घर लौटते समय उन्होंने उसे लाठी डंडों और पत्थरों से उसे पीटा।

माता पिता बोले कड़ी सजा मिले आरोपियों
द्वाराहाट।  भीम सिंह की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। माता पिता और पत्नी सहित दोनों नाबालिग बेटियां भी गमजदा हैं। पिता बचे सिंह बनेशी और माता हरुली देवी ने बताया कि उनका पुत्र तो चला गया है, लेकिन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जवान पुत्र की मौत से मां बाप खासे सदमे में हैं। पत्नी हेमा का रोरो कर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed