फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Turns out the grand procession of effigies of Ravana famil

रावण परिवार के पुतलों की निकली भव्य शोभायात्रा

Tue, 11 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 11 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Turns out the grand procession of effigies of Ravana famil
अल्मोड़ा में रावण परिवार के पुतले निकाले गए। - फोटो : अमर उजाला

 दशहरे पर अल्मोड़ा में रावण परिवार के दो दर्जन से अधिक पुतलों की बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। रावण परिवार के पुतलों को देखने के लोग उमड़ पड़े। लोगों ने बाजारों में मार्ग के किनारे, घरों की छतों से खड़े होकर पुतलों का जुलूस देखा।

विज्ञापन


पुतला कमेटियों के सदस्य ढोल नगाड़ों के बीच अपने-अपने पुतलों के आगे नाच रहे थे। देर रात स्टेडियम में रावण परिवार के पुतले पहुंचे। वहां आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुतलों को जलाया गया। इससे पहले शिखर तिराहे पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी सदानंद पांडे ने पुतलों की शोभायात्रा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव समिति के संयोजन में शहर में विभिन्न पुतला कमेटियों द्वारा तैयार किए गए पुतले दोपहर बाद मालरोड में पालिका शॉपिंग कांप्लेक्स में एकत्र हुए। यहां से पुतलों की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे ताड़िका का पुतला था। इसके अलावा प्रहस्त, निकुंभ, रावण, अहिरावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ, देवांतक, अक्षय कुमार, कालकेतु, सुबाहु, नवरांतक, मारीच, खर, दूषण, अतिकाय, लवणासुर, ब्रिकासुर, वीरत, संभासुर समेत रावण परिवार के 28 पुतले शामिल थे। शोभा यात्रा के सबसे पीछे नंदादेवी रामलीला कमेटी का राम डोला चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतलों के साथ संबंधित पुतला कमेटियों से जुड़े युवाओं की टोलियां बैंड बाजे के साथ नृत्य करते हुई चल रही थी। बाहरी क्षेत्रों से भी पर्यटक और अन्य लोग काफी संख्या में दशहरा महोत्सव देखने पहुंचे थे। मार्ग के दोनों ओर, घरों और ईमारतों की छत में खड़े होकर लोगों ने पुतलों का जुलूस देखा। रात को पुतले स्टेडियम पहुंचे। वहां पुतला को जलाया गया। स्टेडियम में इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed