फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Try to occupy government land

 सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश

Wed, 03 May 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Wed, 03 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन

भनोली की एसडीएम ऋचा सिंह ने तहसील क्षेत्र के लधौली में छापामारी करके सरकारी भूमि पर अवैध रूप से  खनन कर रही जेसीबी को सीज कर दिया है, साथ ही खनन कर्ताओं को नोटिस जारी कर दिया गया है। जेसीबी मालिक और खननकर्ता के खिलाफ उत्तराखंड खनिज नियमावली के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


भनोली की एसडीएम ऋचा सिंह को लधौली में सरकारी भूमि पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। शिकायत मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि लधौली में सरकारी भूमि पर जेसीबी संख्या यूके 01-सीए- 0774 द्वारा खनन किया जा रहा था। एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी को सीज कर भनोली तहसील मुख्यालय लाया गया। बताया गया है कि यह लोग कब्जा करने की नीयत से पिछले कई दिनों से जेसीबी चलाकर जमीन समतल कर रहे थे।  
विज्ञापन


इस मामले में जेसीबी मालिक महेश चंद्र भट्ट निवासी नैनोली और खनन कर्ता पनी राम पुत्र पदी राम निवासी लधौली पर उत्तराखंड खनिज नियमावली के तहत कार्रवाई की है। खननकर्ता को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जगह की पैमाइश भी कर ली गई है।  एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed