फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Truck standing near Dharanaula caught fire

धारानौला के समीप खड़े ट्रक में आग लगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Truck standing near Dharanaula caught fire
अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र में मुख्य मोटरमार्ग पर खड़े एक ट्रक में मंगलवार की देर रात आग लग गई। वाहन में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात धारानौला में सरस्वती होटल के निकट खड़े ट्रक संख्या यूए 01- 6613 में आग लग गई। लोगों ने आग की लपटें देख फायर सर्विस को फोन से सूचना दी। जिसके बाद रात में दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग की तेज लपटों पर फायर कर्मियों ने बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वाहन लंबे समय से वहीं सड़क किनारे खड़ा था। संभावना जताई जा रही है कि पास में ही कूड़े का ढेर था, जिसमें लगी आग वाहन तक फैल गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगई ने बताया कि रात में करीब तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। वाहन पूरी तरह जलने से बच गया। इससे पूर्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर की समाप्ति के साथ भी क्षेत्र में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दिनों जंगल लगातार आग से धधकते रहे। दिवाली में राजपुरा क्षेत्र में आतिशबाजी के चलते एक दुकान में भी आग लगी। वहीं कैनाल कॉलोनी में भी खड़ा वाहन आग की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed