फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trouble with jam

पनुवानौला कस्बे में जाम की समस्या से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trouble with jam
पनुवानौला कस्बे में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर पनुवानौला प्रमुख कस्बा है। यहां से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते जाते हैं, लेकिन कस्बे में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। कस्बे में चालक वाहन आड़े तिरछे खड़े कर देते हैं। जिससे जाम की समस्या आम हो गई है। इस कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तहसील प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने की कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

पनुवानौला कस्बे से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, भवाली, जागेश्वर, दन्यां, बाड़ेछीना आदि क्षेत्रों को सैकड़ों की संख्या में वाहन आते-जाते हैं। कस्बे में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की ओर आने-जाने वाली दो-दो टैक्सियों के खड़े की रहने की व्यवस्था निर्धारित की गई है, लेकिन वाहन चालक दुकानों के आगे सवारी भरने के लिए काफी देर तक वाहन खड़े कर देते हैं, जो कि जाम की समस्या का प्रमुख कारण बनता है। दिन में कई बार जाम लगना आम हो गया है।
विज्ञापन

इससे व्यापारियों के साथ ही यात्रियों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है।
हालांकि प्रशासन ने यहां यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए दो होमगार्ड तैनात किए हैं, लेकिन वाहन चालकों की मनमानी के चलते होमगार्ड यातायात व्यवस्था में सुधार लाने में असहाय हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह मेहता का कहना है कि जाम के चलते व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है। प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed