फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tributes paid to Bipin Chandra Tripathi on his birth anniversary

Almora News: बिपिन चंद्र त्रिपाठी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन किए अर्पित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Bipin Chandra Tripathi on his birth anniversary
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर रामलीला मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल ने स्वर्गीय बिपिन चंद्र त्रिपाठी की 82वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा शहीद चंदन सिंह भंडारी, कुंदन सिंह भंडारी और रामकोट मंदिर के संस्थापक महाराज अमर दास को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बारी-बारी से राज्य आंदोलन के थिंकटैंक स्व. बिपिन त्रिपाठी की कार्यशैली पर अपने विचार रखे। इस दौरान समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता लाल सिंह बिष्ट ने की। संचालन वीरेंद्र बजेठा ने किया। इस दौरान जगत सिंह भंडारी को बग्वालीपोखर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भारी संख्या में लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। वहां जगदीश नाथ, पंकज चौधरी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लाॅक अध्यक्ष लाल सिंह, हरिशरण शर्मा, कैलाश फुलारा, बिपिन पंत, आनंद बिष्ट, जगदीश सिंह रौतेला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed