{"_id":"6a8c90c900c12d172b07f6f4","slug":"tree-falls-on-the-road-above-pandeykhola-bypass-traffic-disrupted-for-half-an-hour-almora-news-c-232-1-shld1002-147777-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पांडेखोला बाईपास के ऊपर मार्ग पर गिरा पेड़, आधे घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पांडेखोला बाईपास के ऊपर मार्ग पर गिरा पेड़, आधे घंटे बाधित रहा यातायात
Tue, 25 Aug 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पांडेखोला बाईपास के ऊपर मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और आधे घंटे से अधिक समय तक आवाजाही ठप रही। सूचना पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर मार्ग सुचारू कराया।
सोमवार अपराह्न करीब 3:05 बजे अचानक पेड़ धराशायी हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अल्मोड़ा की रेस्क्यू और राहत यूनिट मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने आधुनिक वुड कटर की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद लकड़ी को मार्ग से हटाकर किनारे किया गया, जिससे यातायात सुचारू हो सका।