{"_id":"5bccc024bdec2269871edde2","slug":"treating-the-damaged-path-giving-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त रास्ते दे रहे दुर्घटना को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त रास्ते दे रहे दुर्घटना को दावत
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर नगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग दुर्घटना का सबब बने हैं। मार्ग से सटी नालियों की पटाल भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना है।
नगर पालिका क्षेत्र के अंदरूनी पैदल मार्ग बदहाली से गुजर रहे हैं। कत्यूर बाजार, नुमाइश मार्ग, विकास भवन मार्ग समेत बाजार के अधिकांश पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। क्षतिग्रस्त रास्तों पर पैदल चलना दूभर होता जा रहा है। कई स्थानों में नालियों के पटाल क्षतिग्रस्त होने से खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त रास्तों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई राहगीर और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। व्यापार मंडल समेत अन्य सामाजिक संगठनों ने बाजार के पैदल रास्तों और नालियों के उचित रखरखाव की मांग की है। इस मामले में नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि पैदल रास्तों की मरम्मत कराई जा रही है। नालियों के क्षतिग्रस्त पटाल भी जल्द बदले जाएंगे।