{"_id":"69289ca86c9cd258d40ab1cb","slug":"trap-cameras-installed-to-get-rid-of-the-fear-of-leopards-almora-news-c-232-1-alm1002-136972-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने को स्थापित किया ट्रैप कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने को स्थापित किया ट्रैप कैमरा
Fri, 28 Nov 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 27एएलएम 10पी- द्वाराहाट में तेंदुए का पता लगाने को गश्त करती वन विभाग की टीम। स्रोत- जागर
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के असगोली, गुपटली, सिमलगांव, कांडे, ध्याड़ी, भुमकिया में तेंदुआ दिखार्द देने से लोग खौफ में हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है। इसके साथ ही तेंदुए की सक्रियता पता करने के लिए कांडे में ट्रैप कैमरा भी स्थापित किया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि तेंदुए के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए टीम गठित की गई है। टीम सभी प्रभावित गांवों में रात्रि गश्त कर तेंदुओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही तेंदुओं की सक्रियता पता करने में ट्रैप कैमरे की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से जरूरी काम होने पर अंधेरे में घर से बाहर न निकलने, घरों के समीप साफ- सफाई रखने, पर्याप्त रोशनी रखने, महिलाओं और छात्र-छात्राओं को समूह में आवाजाही करने की अपील की है। टीम में वन दरोगा भूपाल राम, मनमोहन तिवारी, वन बीट अधिकारी ललित रौतेला, दिनेश भट्ट, मनोज कुमार, शेखर नाथ, तारा नेगी शामिल हैं।