फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   transformer. mood. spoiled. 60 thousand people. water.

Almora News: ट्रांसफार्मर का मूड बिगड़ा तो पानी को तरस गए 60 हजार लोग

Tue, 22 Jul 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
transformer. mood. spoiled. 60 thousand people. water.
खराब हुआ कोसी बैराज पंप हाउस का करंट ट्रांसफार्मर। स्रोत : ग्रामीण
अल्मोड़ा। कोसी बैराज पंप हाउस का करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) खराब होने से ऐसी आफत आई कि 60 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। बिजली गुल होने से कोसी पंपिंग क्षेत्र में चारों पंप आठ घंटे ठप रहे। इससे सुबह जलापूर्ति ठप रही तो सोमवार को व्रत के दिन लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन


रविवार की देर रात कोसी बैराज पंप हाउस के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। बिजली सप्लाई ठप होने से कोसी पंपिंग क्षेत्र के चारों पंप ठप हो गए। रात दो बजे से नगर के सर्किट हाउस, पातालदेवी, एडम्स और एनटीडी स्थित जलाशयों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

इस कारण सोमवार सुबह ढूंगाधारा, गोलनाकरडिया, मकेड़ी, जाखनदेवी, खोल्टा, सरकार की आली, लाला बाजार, पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही। कई लोगों ने सावन के पहले सोमवार का व्रत रखा था। वह स्नान करने के लिए पानी का इंतजार कर रहे और पानी की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का स्टोर किया गया पानी भी खत्म हो गया था। ऐसे में कई लोगों ने बारिश के पानी से काम चलाया। पीने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा। लोगों का कहना है कि कभी कोसी में बाढ़ तो कभी बिजली आपूर्ति न होने से पेयजल संकट से जूझना पड़ता है।

लोग बोले

सावन के पहले सोमवार का व्रत रखा था। सुबह स्नान के बाद मंदिर में पूजा के लिए जाना था लेकिन पानी ही नहीं आया। ऐसे में काफी दिक्कतें हुई। बारिश के पानी से स्नान कर किसी तरह काम चलाया। - मनोज कुमार जोशी, ढूंगाधारा

-

बारिश होने के बावजूद लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। सुबह पानी का इंतजार करते रहे। कंट्रोल रूम में शिकायत करने के बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त की जाए। - मनीषा बिष्ट, धारानौला

-

बिजली आपूर्ति बाधित होने से रविवार की रात दो बजे से जल संस्थान के कोसी पंपिंग क्षेत्र में चारों पंपों ने काम करना बंद कर दिया। सोमवार सुबह दस बजे से पंपिंग शुरू हुई है। मंगलवार से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी। - अर्जुन नेगी, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा


-

रविवार की देर रात कोसी बैराज में पंप हाउस की सीटी में खराबी आ गई थी। टीम को भेजकर खराबी दूर करा दी गई। इसके बाद सोमवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई। - कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed