फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Transfer of Veterinary Doctor

Almora News: अल्मोड़ा में आठ पशुधन प्रसार अधिकारियों का कर दिया तबादला

Thu, 15 Jun 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Transfer of Veterinary Doctor
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पशुपालकों को राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लंपी वायरस के बीच जिले से आठ पशुधन प्रसार अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि इसके सापेक्ष एक की भी तैनाती नहीं हुई है। पहले से ही जिले में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 65 प्रतिशत पद खाली हैं। इसी बीच एक साथ आठ पशुधन प्रसार अधिकारियों का स्थानांतरण होने से पशुपालकों के साथ ही विभाग की दिक्कत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले में पशुधन प्रसार अधिकारी के 105 पद स्वीकृत हैं। यहां महज 40 पशुधन प्रसार अधिकारी तैनात थे। इसी बीच आठ पशुधन प्रसार अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में कर दिया गया है। पहले ही पशुधन प्रसार अधिकारियों की कमी से 65 पशु सेवा केंद्रों के ताले खुलने मुश्किल थे। अब स्थानांतरण के बाद आठ पशु सेवा केंद्रों में ताले लटकने की आशंका है। जिले में लंपी वायरस के कहर से पशुपालक परेशान हैं।
विज्ञापन





एक पशु चिकित्सक की भी होनी है तैनाती

अल्मोड़ा। जिले में आठ पशु चिकित्साधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं। इनमें से दो पशु चिकित्सकों को जिले के अस्पतालों में ही तैनाती मिली है। पांच पशु चिकित्सकों का अन्य जिलों से यहां स्थानांतरण हुआ है। ऐसे में एक पशु चिकित्सक की कमी विभाग के साथ ही पशुपालकों को खल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- स्थानांतरण के सापेक्ष पशु चिकित्सक को जिले को मिले हैं लेकिन पशुधन प्रसार अधिकारियों की कमी है। आठ पशुधन प्रसार अधिकारियों के स्थानांतरण के सापेक्ष फिलहाल एक भी तैनाती नहीं हुई है। शासन स्तर पर स्थानांतरण हुए हैं। -डॉ. उदय शंकर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed