फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Training given to employees

सल्ट उपचुनाव की मगतणना के लिए कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Training given to employees
सल्ट विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना दो मई को जीआईसी भिकियासैंण में की जाएगी। इसके संबंध में उदय शंकर नाट्य अकादमी में द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतगणना अधिकारी, गणना पर्यवेक्षक और माइक्रो ऑर्ब्जवर्स ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में सीडीओ नवनीत पांडे ने कहा कि मतगणना कार्यों को पूरी तत्परता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाए। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चंद ने कहा कि कार्मिकों को जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे भलीभांति समझ लें। मतगणना के दौरान निष्पक्ष रहकर कार्य करें। मतगणना के लिए की जाने वाली तैयारियों, कानूनी प्रावधान, मतगणना और मतगणना के बाद के प्रावधानों के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. कपिल नयाल ने मतगणना कार्मिकों को मतगणना के प्रत्येक बिंदु और पहलू पर जानकारी दी। मतगणना कार्मिकों को कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट पर्चियों की गणना का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। वहां संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पांडे, सहायक नोडल प्रशिक्षण डा. हेम जोशी, डा. विद्या कर्नाटक, नोडल अधिकारी खानपान एएस रावत, सहायक अधिकारी अभय कुमार सिंह, सुनील अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed