{"_id":"5991de6b4f1c1b080d8b45a2","slug":"trade-fair-of-handloom-handicrafts-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकरघा हस्तशिल्प परिषद का ट्रेड फेयर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथकरघा हस्तशिल्प परिषद का ट्रेड फेयर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
हथकरघा और हस्तशिल्प विकास परिषद के सौजन्य में शीतलापुष्कर मैदान में ट्रेड फेयर चल रहा है। 12 दिवसीय इस महोत्सव में बुनकरों, शिल्पियों और लघु उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह ने किया। इसमें बुनकरों, शिल्पियों और उद्यमियों द्वारा निर्मित चादर, आसन, पर्दे, लेडीज सूट, साड़ियां, कालीन, अचार, जैम, जैली, मुरब्बा आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। नगर और आसपास के गांवों से लोग मेले में उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उद्योग विभाग उत्तराखंड के सलाहकार फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि ट्रेड फेयर के माध्यम से लघु उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिला उद्योग अधिकारी जगदीश पांडे ने बताया कि प्रदर्शनी में काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, बनारस और हरदोई आदि क्षेत्रों के लघु उद्यमियों के उत्पादों को शामिल किया गया है। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, तारा लाल शाह, रहमान अहमद, जगदीश बिष्ट, इशरार हुसैन, मनोज मठपाल आदि थे।
विज्ञापन