फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trade Fair of Handloom Handicrafts Council

हथकरघा हस्तशिल्प परिषद का ट्रेड फेयर जारी

Mon, 14 Aug 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला,द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 14 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन

हथकरघा और हस्तशिल्प विकास परिषद के  सौजन्य में शीतलापुष्कर मैदान में ट्रेड फेयर चल रहा है। 12 दिवसीय इस महोत्सव में बुनकरों, शिल्पियों और लघु उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह ने किया। इसमें बुनकरों, शिल्पियों और उद्यमियों द्वारा निर्मित चादर, आसन, पर्दे, लेडीज सूट, साड़ियां, कालीन, अचार, जैम, जैली, मुरब्बा आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। नगर और आसपास के गांवों से लोग मेले में उमड़ रहे हैं।

विज्ञापन


उद्योग विभाग उत्तराखंड के सलाहकार फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि ट्रेड फेयर के माध्यम से लघु उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिला उद्योग अधिकारी जगदीश पांडे ने बताया कि प्रदर्शनी में काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, बनारस और हरदोई आदि क्षेत्रों के लघु उद्यमियों के उत्पादों को शामिल किया गया है। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, तारा लाल शाह, रहमान अहमद, जगदीश बिष्ट, इशरार हुसैन, मनोज मठपाल आदि थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed