{"_id":"5af6e3294f1c1be4408b4ac5","slug":"tourists-car-collapses-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 12 May 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
घायलों को खाई से निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सल्ट के अंतर्गत भतरौजखान-चौंरीघट्टी-चिमटाखाल मोटर मार्ग पर चौरीघट्टी के पास शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। राजस्व कर्मियों और ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मछोड़ में भर्ती कराया। तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रामनगर रेफर कर दिया गया है। कार सवार लोग पहाड़ घूमने आए थे।
शनिवार को स्विफ्ट कार संख्या डीएल-6-सीओ-8072 दिल्ली से रानीखेत की तरफ आ रही थी। भतरौंजखान-चौंरीघट्टी- चिमटाखाल मोटर मार्ग पर चौंरीघट्टी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार दिनेश कुमार (26) पुत्र महावीर कुमार निवासी मंडोली शहादरा दिल्ली, मनोज खाती (30) पुत्र हरीश खाती निवासी लोनी लालबाग उप्र, मोहन चंद्र (30) पुत्र रमेश चंद्र निवासी बिल्लाल लोनी उप्र, अतुल शुक्ला पुत्र अज्ञात निवासी लालकुआं गाजियाबाद उप्र, पारसनाथ (55) पुत्र सहतू राम निवासी दादरी गौतमबुद्ध नगर उप्र घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर राजस्व कर्मी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को खाई से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मछोड़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मनोज खाती, अतुल शुक्ला, पारसनाथ की गंभीर हालत को देखते हुए रामनगर के लिए रेफर कर दिया। वाहन दिनेश कुमार चला रहा था। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग पहाड़ घूमने आए थे।