फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tourism will make the beauty of the city poplar

पर्यटन नगरी की सुंदरता में चार चांद लगाएगा चिनार

Mon, 27 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 27 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tourism will make the beauty of the city poplar
चिनार के पौधों की नर्सरी दिखाते रेंजर। - फोटो : अमर उजाला

 सब कुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही पर्यटन नगरी में चिनार के पेड़ अपनी शोभा बिखेरेंगे। यहां कालिका स्थित अनुसंधान वन क्षेत्र में चिनार के पौध की नर्सरी तैयार हो रही है। चार से पांच माह में यह पौध रोपण के लिए तैयार हो जाएंगे। कुमाऊं क्षेत्र में सरोवर नगरी नैनीताल में ही चिनार के कुछ वृक्ष बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पेड़ की छाल से जहां तमाम औषधियां बनती हैं, वहीं इसकी लकड़ी से सुंदर और टिकाऊ फर्नीचर भी तैयार किया जाता है।अनुसंधान वन क्षेत्र कालिका की हाईटेक नर्सरी में फिलहाल 500 पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि चिनार के पेड़ तीन से चार हजार मीटर ऊंचाई वाले ठंडे प्रदेशों में होते हैं। जम्मू कश्मीर क्षेत्र में इनकी संख्या बहुत है।
विज्ञापन


पेड़ बेहद खूबसूरत होता है, इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो रानीखेत में पर्यटकों को यह पेड़  आकर्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि ब्रिटिशकाल में नैनीताल क्षेत्र में कुछ चिनार के पेड़ लगाए गए थे। चार से पांच माह के भीतर यह पौध विकसित हो जाएंगे, फिर इनका पूरे क्षेत्र में रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिनार के पत्ती और छाल का प्रयोग तमाम तरह की औषधि बनाने में किया जाता है, जबकि पेड़ की जड़ से हेयरडाई बनाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



30 से 90 फुट तक होती है चिनार पेड़ की ऊंचाई
रानीखेत। वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि शोभादार चिनार के पेड़ की ऊंचाई औसतन 30 से 90 फुट तक होती है। जम्मू कश्मीर के डल झील सहित आसपास के इलाकों में यह पेड़ अपनी शोभा बिखेरते हैं। रानीखेत क्षेत्र में दिसंबर में इन पेड़ों का रोपण किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed