फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tourism will increase with development in Jageshwar Dham: Sandhu

जागेश्वर धाम में विकास से बढ़ेगा पर्यटन : संधू

Thu, 30 Mar 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tourism will increase with development in Jageshwar Dham: Sandhu
जागेश्वर मंदिर में मास्टर प्लान की जानकारी लेते हुए पुजारियों से वार्ता करते मुख्य सचिव सुखबीर
अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने बुधवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर इसके विकास के लिए बन रहे मास्टर प्लान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस धाम के विकास से क्षेत्र के साथ ही जिले और प्रदेश के पर्यटन को गति मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

जागेश्वर पहुंचे मुख्य सचिव संधू ने सबसे पहले यहां संग्रहालय का निरीक्षण कर इसका लिखित दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए। पुजारियों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर को जोड़ने के लिए बन रहे पुल की लंबाई का परीक्षण किया। मौके पर मौजूद जागेश्वर का मास्टर प्लान तैयार कर रही आईएनआई कंसल्टेंसी के विशेषज्ञों ने नक्शे के जरिये इसके तहत प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि इसका जल्द मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि एक माह के भीतर मास्टर प्लान का नक्शा तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद इसके विकास की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। वहां सीडीओ अंशुल सिंह, डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया, एडीएम सीएस मर्तोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------- इनसेट

जागेश्वर धाम के पास पुराने भवन सुधरेंगे, नए भवन शिफ्ट होंगे
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने मुख्य सचिव को बताया कि जागेश्वर धाम के आसपास पुराने भवनों को नया स्वरूप देने की योजना है। इससे पारंपरिक शैली के मकानों को संजोया जाएगा। वहीं नए भवन बनाकर रह रहे लोगों को विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। आरतोला और इसके आसपास विस्थापन के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। संवाद
-----------------------
बदरीनाथ, केदारनाथ का मास्टर प्लान तैयार कर चुकी है कंसल्टेंसी
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही एनआईआई कंसल्टेंसी के विशेषज्ञों ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ के विकास के लिए इसकी कंसल्टेंसी ने मास्टर प्लान तैयार किया था। बताया कि जागेश्वर का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है जिसे जल्द अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। संवाद

-----------------------
मुख्य सचिव ने की कसारदेवी की पूजा
अल्मोड़ा। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने कसारदेवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस मंदिर के इतिहास, परंपरा और विशेषताओं को जाना। इसके बाद वे पर्यटक स्थल बिनसर वन्यजीव अभयारण्य की ओर रवाना हुए। संवाद
---------------
फोटो- 29 एएलएम 32 पी - जागेश्वर मंदिर में मास्टर प्लान की जानकारी लेते हुए पुजारियों से वार्ता करते मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed