फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tourism businesses in the district reached 80 to 60 percent

जिले में पर्यटन कारोबार 80 से 60 प्रतिशत पहुंचा

Sun, 25 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 25 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने पहाड़ों में पहुंचने वालों की संख्या में इस बार करीब 20 से 25 प्रतिशत की कमी आई है। पिछले बार दिसंबर माह में पहाड़ों में टूरिस्ट का 80 प्रतिशत तक था जो इस बार घटकर करीब 60 प्रतिशत पहुंच गया है। पर्यटन हल्का होने से होटल और रिसार्ट व्यवसायियों के कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ने की संभावना है। होटल व्यवसायी नोटबंदी और पर्यटन विभाग की उदासीनता को इसका कारण मान रहे हैं। 
विज्ञापन



    नए साल का जश्न मनाने हर साल काफी संख्या में लोग पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित पिकनिक स्थलों का रुख करते हैं लेकिन इस बार नोट बंदी के चलते पर्यटकों की तादात पर असर पड़ने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा बुकिंग में कमी आई है। जिले में रानीखेत का चौबटिया, गोल्फ मैदान, हैड़ाखान, सोनी बिंसर के अलावा नगर और आसपास बिंसर, कसारदेवी, स्याही देवी, शीतलाखेत आदि जगहों पर पर्यटक छुट्टी मनाने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार इन पर्यटन स्थलों में पिछली बार की अपेक्षा पर्यटकों की तादात में काफी कमी आई है। अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बताया कि होटल व्यवसाय में इस बार 30 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन


लोगों के पास कैश नहीं है और बैंकों से भी पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पर्यटन कारोबार में आ रही कमी के लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि पर्यटन विभाग का रवैया उदासीन होने के कारण और पहाड़ में पर्यटन को बढ़ावा नहीं देने के कारण भी यह हालात पैदा हुए हैं। उनका कहना है कि पर्यटन विभाग बड़े शहरों की ओर ही फोकस कर रहा है और छोटे शहरों की ओर उसका रवैया उदासीन बना हुआ है। हालांकि नोटबंदी से आ रही दिक्कतों को देखते हुए होटल और रिसार्ट स्वामियों ने पेटीएम और स्वाइप जैसी सुविधा भी उपलब्ध करा रखी है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि पर्यटन में इस बार करीब 20 से 25 प्रतिशत की कमी आई है। अधिकांश पर्यटक बर्फबारी देखने अन्य जगहों पर चले गए हैं। ऑफ सीजन और नोटबंदी से भी पर्यटन पर फर्क पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed