फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tourism arrived in the city to recruit youths went on a rampage

भर्ती को पहुंचे युवाओं ने पर्यटन नगरी में मचाया उत्पात

Tue, 18 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा Updated Tue, 18 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tourism arrived in the city to recruit youths went on a rampage
टूटी फूटी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

प्रादेशिक सेना (टीए) की भर्ती में भाग लेने पहुंचे युवाओं ने सोमवार की रात्रि नगर में उत्पात मचा दिया। मिशन इंटर कालेज में तोड़फोड़ की, रोकने पर रात्रि चौकीदार की बुरी तरह से धुनाई कर दी गई। उसे सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने अव्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रात्रि में कई बार फोन करने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची। उन्होंने मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी है। मालूम हो कि टीए की भर्ती के लिए रानीखेत में विभिन्न राज्यों के 10 हजार से अधिक युवक पहुंच गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इन युवाओं के रहने के लिए कई विद्यालयों में व्यवस्था की है, लेकिन बाहर से आए इन युवाओं ने खासा उत्पात मचा दिया है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। रात्रि आठ बजे युवकों ने यहां मिशन इंटर कालेज में तोड़फोड़ मचा दी। युवाओं ने हाल में रखा फर्नीचर और खिड़कियों की जालियां तोड़ दीं। चौकीदार जितेंद्र कुमार ने रोकने का प्रयास किया तो उसे बुरी तरह से पीट कर सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद विद्यालय पहुंचे प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के लोग फोन करने के बावजूद समय पर नहीं पहुंचे। घायल चौकीदार को प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ अस्पताल में भर्ती कराया। उधर कोतवाल संजय गर्ब्याल का कहना है कि मिशन इंटर कालेज में खास तोड़फोड़ नहीं हुई है, मैं स्वयं वहां मौजूद था। भर्ती युवाओं के रहने की व्यवस्था में जुटा हुआ था। युवा अधिक मात्रा में पहुंच गए थे, तो धक्का-मुक्की के चलते थोड़ा बहुत टूट-फूट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed