फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Torch procession taken out against the government

डबल इंजन की सरकार के खिलाफ युकां कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Torch procession taken out against the government
अल्मोड़ा। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युकां कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम शहर में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

देर शाम युकां कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। यहां सेे उन्होंने नारेबाजी करते हुए मालरोड होते हुए मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई पर डबल इंजन की सरकार अंकुश लगाने में विफल रही है। महंगाई बढ़ने से कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यह सरकार रोजगार के अवसर समाप्त कर रही है। बेरोजगारों से फार्म तो भराए जा रहे हैं, लेकिन नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। युवा वर्ग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। डबल इंजन की सरकार से जनता परेशान है। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, धीरेंद्र गैलाकोटी, दिनेश नेगी, देवेंद्र धौनी, अशोक ग्वालाकोटी, उमेश गुरुरानी, प्रदीप बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, राहुल गोस्वामी, रोहित बिष्ट, मोहन देवली, सुरेश सिंह कठायत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed