फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   told children about good and bad touch

 गुड और बैड टच के बारे में बच्चों को बताया

Wed, 25 Jul 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 25 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
told children about good and bad touch
शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मासूमों के साथ हो रहे अपराधों को लेकर संगठन भी चिंतित हो गए हैं। बुधवार को शारदा पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए कक्षा दो से सातवीं तक के बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों को फिल्म भी दिखाई गई और बताया गया कि बच्चे किस पर भरोसा करें और कोई भी अनहोनी होने पर किस तरह अपना बचाव करें।  
विज्ञापन

     
महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में गुड और बैड टच की जानकारी देते हुए महिला कल्याण संस्था की अध्यक्षा रीता दुर्गापाल ने बच्चों को बताया कि समाज में लोग चाकलेट, टाफी या अन्य किसी चीज का लालच देकर बच्चों को बहलाते हैं और गलत हरकत करते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि गलत तरीके से छूने वालों को हमेशा मना करना चाहिए और माता-पिता को जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से घर के अलावा बाहरी व्यक्ति से किसी भी तरह की चीज नहीं लेने को कहा। घर पर अकेले होने पर बाहर के लोगों या अजनबी के लिए दरवाजा नहीं खोलने, नाम, पता नहीं बताने की सलाह दी। इस दौरान वक्ताओं ने अभिभावकों को सचेत करते हुए बताया कि विकृत मानसिकता वाले लोग अपनों के साथ ही दरिंदगी कर रहे हैं इसलिए उन्हें अपने बच्चों को घर में भी जागरूक करना होगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने महिला कल्याण संस्था की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों के अलावा अभिभावकों को भी अपने बच्चों को सचेत करना आवश्यक है।  इस अवसर पर बच्चों को फिल्म के माध्यम से भी जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में पुष्पा सती, शांति साह, गीता साह, आशा कर्नाटक,  रीता जोशी, मधुबाला शर्मा, आशा जोशी, देवोश्री, शिल्पी पांडे, निधि जोशी, शिवानी बिष्ट, आराधना सिंह, जानकी मेहरा, रक्षिता जोशी अनीता रावत मौजूद थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed