{"_id":"60329b3e8ebc3ee9143f9698","slug":"today-mla-kunjwal-will-take-fast-almora-news-hld4156388123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज विधायक कुंजवाल उपवास पर बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज विधायक कुंजवाल उपवास पर बैठेंगे
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पपगाड़ में कांग्रेस में शामिल हुई महिलाएं विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लमगड़ा महाविद्यालय और तहसील भवन का निर्माण शुरू नहीं होने से नाराज जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल सोमवार 22 फरवरी को लमगड़ा रामलीला मैदान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ चौबीस घंटे के उपवास पर बैठेंगे। कुंजवाल के आंदोलन को ब्लाक कांग्रेस कमेटी लमगड़ा ने भी दिया है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी लमगड़ा के अध्यक्ष दीवान सतवाल ने कहा है कि विधायक कुंजवाल के उपवास कार्यक्रम का कांग्रेस स्वागत करती है। महाविद्यालय और तहसील भवन का निर्माण नहीं होने से अब भी यह संस्थान किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। यदि इन संस्थाओं के भवन बन गए होते तो छात्र-छात्राओं के साथ ही लोगों को भी सुविधा होगी, लेकिन भाजपा सरकार विकास अवरुद्ध कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपवास स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। (संवाद)
मेरा प्रयास क्षेत्र में लगातार हो विकास : कुंजवाल
अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। उन्होंने नैलपड़, सिलंगी, पपगाड़, टंग्णुवा गांवों में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र का लगातार विकास हो। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में राज्य का विकास ठप हो गया है। जनता परेशान है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दुर्भावना से कार्य कर रही है। इस मौके पर पपगाड़ प्रधान लीला देवी, महिमन कुमार आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों का जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने स्वागत किया। इस मौके पर नैलपड़ और टंग्णुवा बूथ कमेटी का भी गठन किया गया। भ्रमण में उनके साथ डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गैड़ा, भगवान सिंह खनी, हरिमोहन भट्ट, प्रधान नारद भट्ट, सुंदर सिंह, दीवान सिंह आदि थे।