जीवन में आगे बढ़ने को बेहतर इंसान बनना होगा : एसएसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अपराजिता द्वारा जयश्री कॉलेज खत्याड़ी में आयोजित व्यक्तित्व विकास गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले बेहतर इंसान बनना होगा। स्वयं तय करना होगा कि अपना लक्ष्य कैसे हासिल करें। सोचने से कुछ नहीं होगा। पूरी ऊर्जा के साथ लक्ष्य प्राप्त करने को जुट जाएं। जीवन में टाइम और एनर्जी मैनेजमेंट सबसे जरूरी है। युवा वर्ग हमेशा नशे से दूर रहे। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह नशा मुक्त समाज बनने के लिए काम करें। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने 180 संकल्प पत्र भी भरे।
एसएसपी ने कहा कि अमर उजाला अपराजिता का महिला सशक्तीकरण का संकल्प सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जीवन में शॉर्टकट रास्ता लंबे समय तक नहीं चलता है। व्यक्ति किसी भी प्रोफेशन मेें हो, उसे अपना संपूर्ण योगदान देना चाहिए। इक्कीसवीं सदी में भी महिला को बराबरी देने में समाज हिचक रहा है, परंतु महिलाएं किसी भी चैलेंज को स्वीकारती हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिला अधिकारी और कर्मचारी चैलेंज को स्वीकार करते हुए बेहतर काम कर रही हैं। कोई भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करे वह आदर्श होना चाहिए। आईएएस और आईपीएस बनना जरुरी नहीं है।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यक्तित्व विकास का अहम योगदान है। साथ ही सही दिशा, माहौल, शिक्षा और योग्यता भी होनी जरूरी है। सबसे पहले जिम्मेदार नागरिक और अच्छे दोस्त बनें। किताबें सब कुछ नहीं सिखाती हैं। भाग्य सब कुछ नहीं होता है। परिश्रम से ही सफलता मिलती है। यदि कोई व्यक्ति गलत काम करता है तो उससे परिवार, संस्थान और समाज का भी नुकसान होता है। शिक्षित व्यक्ति यदि जानबूझकर कानून तोड़े तो यह दुर्भाग्य है।
जयश्री कॉलेज के चेयरमैन ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की सराहना करते हुए कहा कि अपराजिता एक ऐसी महिला है जो हर परिस्थिति में अपने अदम्य साहस और प्रतिभा के बल पर असंभव को संभव करने में सक्षम है। इस अवसर पर कॉलेज के सीईओ प्रमोद कुमार जोशी, प्रधानाचार्या चंपा कनवाल, प्लेसमेंट ऑफिसर प्रभाकर जोशी, मैनेजमेंट हेड आशीष जोशी, पत्रकार सुरेश तिवारी, निरंजन तिवारी, पारुल नेगी, परवीन ऐठानी, पंकज चन्याल, शिवानी जोशी, चंद्रा मटियानी, ज्योति, मोहन कनवाल, गजेंद्र लोहिया, कृष्ण कुमार, राहुल खोलिया, पवन गुसाईं के अलावा पैरा मेडिकल, होटल मैनेजमेंट और असिस्टेंड नर्सिंग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।