फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tiranga Yatra taken out under the leadership of Cabinet Minister Rekha Arya in Someshwar

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा- अब दुश्मन आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता

Tue, 20 May 2025 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 May 2025 05:24 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों ने सोमेश्वर में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक आवास से यह यात्रा भारत माता के जयकारों के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में निकली।

विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out under the leadership of Cabinet Minister Rekha Arya in Someshwar
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों ने सोमेश्वर में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक आवास से यह यात्रा भारत माता के जयकारों के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में निकली। जो पल्यूड़ा, हट्यूड़ा व सोमेश्वर बाजार होते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुकुम सिंह बोरा स्मारक पर पहुंची, जहां कैबिनेट मंत्री समेत कई लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मनों को सबक सिखाने का काम किया है और ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आतंकियों के अड्डे नष्ट कर अदम्य साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी दुश्मन देश को आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। यात्रा में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दलित रौतेला, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जयंत कैड़ा, खड़क सिंह नेगी, मजखाली मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, कंडारखुआ मंडल अध्यक्ष दीपक परिहार, स्याहीदेवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल ताकुला मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed