{"_id":"625efbdfda1f5743f871d367","slug":"tiger-found-dead-in-almora-almora-news-hld459981957","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में तेंदए का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में तेंदए का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के गोविंदपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक तेंदुए का शव मिला है। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। ग्रामीण घटना को आपसी वन्य जीव संघर्ष से जोड़ रहे हैं।
मंगलवार शाम को हवालबाग विकासखंड के तितरमूची वन पंचायत में घास काटने पहुंची महिलाओं ने झाड़ियों में एक वयस्क तेंदुए का शव क्षत-विक्षत हालात में पड़ा देखा। महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर काफी ग्रामीण जंगल में इकट्ठा हो गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक जंगली सुअर को भी शव से कुछ दूर स्थित झाड़ियों से निकलकर भागता देखा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घास लेने गयी महिलाओं को तेज गंध महसूस हुई। पास जाने पर महिलाओं को वहां एक गाय का शव पड़ा मिला था। जबकि थोड़ी दूर पर एक तेंदुए का शव भी पड़ा था। वन पंचायत तितरमूची के सरपंच ललित तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए और जंगली सुअर का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं होने के कारण भी वन्य जीव आबादी की तरफ रुख कर रहे है। जिससे ग्रामीणों को और अधिक खतरा सता रहा है। सरपंच ने बताया कि वन विभाग को मामले की सूचना दी गयी है।
इधर, डीएफओ अल्मोड़ा वन प्रभाग महातिम यादव ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है। शव बाघ का है या तेंदुए का इसकी पुष्टि की जा रही है।