{"_id":"65cd0a992d7910d56a0bffc4","slug":"three-radiologist-but-no-ultrasound-in-almora-dh-almora-news-c-232-1-alm1001-108318-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला अस्पताल में तीन रेडियोलॉजिस्ट फिर भी अल्ट्रासाउंड ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला अस्पताल में तीन रेडियोलॉजिस्ट फिर भी अल्ट्रासाउंड ठप
Thu, 15 Feb 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटके ताले। संवाद
- फोटो : Samvad
बेस और महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही हैं प्रभावित
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तीन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद भी यहां अल्ट्रासाउंड कराना मरीजों के लिए चुनौती साबित हो रहा है। बेस और महिला और रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट न होने से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यहां तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट को महिला तो दूसरे को रानीखेत उप जिला चिकित्सालय संबद्ध किया गया है। तीसरे रेडियोलॉजिस्ट को भी बेस अस्पताल भेजने से यहां अल्ट्रासाउंड ठप रहे और मरीज जांच के लिए भटकते रहे।
जिला अस्पताल में तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट लंबे समय से महिला अस्पताल में संबद्ध हैं। दूसरे रेडियोलॉजिस्ट को 15 दिन के लिए रानीखेत उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। बुधवार को यहां तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट को भी सेवा देने बेस अस्पताल भेज दिया गया, इससे यहां अल्ट्रासाउंड ठप रहे। दूर-दराज से मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। वे घंटों रेडियोलॉजिस्ट के कक्ष के ताले खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। जब उन्हें रेडियोलॉजिस्ट के बेस जाने की जानकारी मिली तो उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ा। कई मरीज सात किमी दूर बेस अस्पताल पहुंचे तो कई मरीजों ने ऊंची फीस देकर निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा।
कोट- यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी बेस अस्पताल लगाई गई, इससे अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। उनके बेस से लौटते ही जांच शुरू होगी।
डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।