फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three generations of Singwal family will play Bagwal today

Almora News: सिंग्वाल परिवार की तीन पीढ़ियां आज खेलेंगी बग्वाल

Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three generations of Singwal family will play Bagwal today
प्रतीकात्मक
अल्मोड़ा। मां बाराही धाम देवीधुरा में रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार को होने वाली प्रसिद्ध बग्वाल में भनोली तहसील के पालड़ीगूंठ गांव निवासी सिंग्वाल परिवार की तीन पीढ़ियां इस बार भी चम्याल खाम की ओर से बग्वाल खेलेंगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड के पालड़ीगूंठ और फलटिया गांव के सिंग्वाल परिवार के लोग देवीधुरा में बग्वाल खेलने हर साल जाते हैं। यह परिवार मूल रूप से देवीधुरा के रिखोली गांव का निवासी हैं। 200 साल पहले आकर पालड़ीगूंठ और फलटिया में बस गए थे। पालड़ीगूंठ निवासी 81 वर्षीय बची सिंह सिंग्वाल ने बताया कि इस वर्ष भी उनके परिवार की तीन पीढ़ियां बृहस्पतिवार सुबह बग्वाल खेलने देवीधुरा जाएंगी। बची सिंह सिंग्वाल ने बताया कि वह स्वयं, अपने बेटे पालड़ीगूंठ के प्रधान और मां बाराही मंदिर कमेटी देवीधुरा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह सिंग्वाल (46), पोते विजय (21) और अमित सिंग्वाल (16) के साथ देवीधुरा बग्वाल खेलने जाएंगे।
विज्ञापन

पालड़ीगूंठ के प्रधान मोहन सिंह सिंग्वाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर पालड़ी और फलटिया गांव के 100 सिंग्वाल परिवार भी इस बार देवीधुरा में चम्याल खाम की ओर से बग्वाल खेलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed