फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three doctors at the camp, OPD attendance crosses 900, long queues of patients at the hospital in almora

Almora News: तीन चिकित्सक शिविर में, ओपीडी 900 के पार; अस्पताल में लगी मरीजों की कतार

Tue, 20 Jan 2026 12:45 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 20 Jan 2026 12:45 PM IST
सार

अल्मोड़ा में साप्ताहिक बंदी के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों के शिविर में जाने से मरीजों को इलाज के लिए ठंड में भटकना पड़ा।

विज्ञापन
Three doctors at the camp, OPD attendance crosses 900, long queues of patients at the hospital in almora
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की कतार। - फोटो : संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा में साप्ताहिक बंदी के बाद खुले अस्पतालों में ओपीडी 931 रही। जिला अस्पताल के तीन चिकित्सकों के शिविर की ड्यूटी पर जाने से मरीजों को उपचार के लिए ठंड में भटकना पड़ा। कई मरीजों ने पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज तो कई ने निजी अस्पताल की शरण ली।

विज्ञापन


सोमवार को खुले जिला अस्पताल में 550 और मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में 381 ओपीडी रही। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बुखार, पेट दर्द, आंख दर्द, कान दर्द समेत अन्य बीमारियों के उपचार के लिए मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के शिविर में जाने से धौलादेवी, लमगड़ा, भैंसियाछाना, ताकुला, दन्यां, बाड़ेछीना समेत अन्य क्षेत्रों से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों ने पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में जाकर उपचार कराया। वहां भी भीड़ होने के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में उपचार कराया, इससे उनकी जेब ढीली हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed