{"_id":"69c81cd53587b3a79f0d8a77","slug":"three-day-rover-ranger-camp-begins-almora-news-c-231-1-bgs1001-123540-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन दिवसीय रोवर-रेंजर शिविर का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन दिवसीय रोवर-रेंजर शिविर का आगाज
Sat, 28 Mar 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में शनिवार को नव प्रवेशित रोवर-रेंजर के लिए तीन दिवसीय शिविर लगा। मुख्य अतिथि कैप्टन उमेद सिंह गढि़या ने शिविर का उद्घाटन किया और छात्र-छात्राओं को समाज सेवा और अनुशासन की सीख दी।
गढि़या ने कहा कि रोवर-रेंजर जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने उत्तम प्रदर्शन करने वाले रोवर-रेंजर को उपहार भेंट कर उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य प्रो. मधुलिका पाठक ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। जिला रोवर-रेंजर संगठन आयुक्त राजेंद्र सिंह पूना ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षकों को टोली निर्माण, गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा और बिना बर्तन के भोजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
.