फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three-day protest by villagers troubled by monkey problem begins

Almora News: बंदरों की समस्या से परेशान ग्रामीणों का तीन दिनी धरना प्रदर्शन शुरू

Tue, 12 Mar 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three-day protest by villagers troubled by monkey problem begins

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बंदर भगाओ खेती बचाओ जन अभियान संचालन समिति की पहल पर बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोगों ने नारेबाजी कर सरकार से शीघ्र बंदरों की समस्या से निजात दिलाए की मांग की।


ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर धरना प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में समिति के संयोजक हरीश जोशी ने कहा कि गत मकर संक्रांति से कत्यूर घाटी में बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने के लिए गहन अभियान संचालित किया गया। दस फरवरी को भकुनखोला मैदान, बैजनाथ में जनता ने लिखित रूप से शिकायतें व सुझाव दर्ज कराए। जिन्हें दस्तावेज प्रारूप में संकलित कर अभियान समिति के शिष्टमंडल ने 25 फरवरी को राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री को सौंपा। लेकिन इस मसले पर सरकार की चुप्पी ने समिति को सड़क पर उतरने के लिए विवश किया है। समिति के अध्यक्ष रविशंकर बिष्ट ने कहा कि बंदरों ने फसल व सब्जी तो नष्ट कर ही दी है। अब लोगों का जीना हराम भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस पहल नहीं की तो 15 मार्च को जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी और उसके बाद आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया जाएगा। इस दौरान किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी, ग्राम प्रधान कृपाल दत्त लोहुमी, भोला दत्त पांडे, भूपेंद्र सिंह, नंदा बल्लभ पंत, भोला दत्त तिवारी, विशन नाथ, पार्वती देवी, कमला देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed