{"_id":"65df8317a4e6fa07e50ee9a4","slug":"three-cyber-thug-detained-ghaziabad-almora-news-c-232-1-alm1001-108892-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा पुलिस ने गाजियाबाद में धरे तीन साइबर ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा पुलिस ने गाजियाबाद में धरे तीन साइबर ठग
Thu, 29 Feb 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
कंपनी में फंसे पैसे वापस दिलाने के नाम पर की थी ठगी
अल्मोड़ा। छह महीने बाद कंपनी में फंसा पैसा वापस दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख की ठगी करने वाले तीन ठगों को अल्मोड़ा पुलिस ने गाजियाबाद में गिरफ्तार किया है। ठगों ने महिला की आवाज में बात कर पीड़ित को झांसे में लिया था।
अगस्त 2023 में अल्मोड़ा निवासी चंदन सिंह नयाल ने तहरीर दी थी कि वह एक ऑनलाइन कंपनी से खरीदारी करता था। कुछ धनराशि का सामान उसे उपलब्ध हुआ जबकि कुछ का नहीं मिला। इसी बात का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने उठाया। इसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करने वाले तीन ठगों ने पीड़ित की जानकारी हासिल की और महिला की आवाज में बात कर उसे पैसे वापस दिलाने का झांसा दिया। कंपनी में फंसे पैसे निकालने के नाम पर फीस के तौर पर ठगों ने उससे अलग-अलग समय में 1,46,500 रुपये ले लिए।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि प्रवीण कुमार निवासी तुगलकाबाद, नई दिल्ली, रोविन सिंह निवासी केशव नगर, गाजियाबाद, मोहित कुमार उर्फ सोनू निवासी संगम पार्क, गाजियाबाद को पुलिस गिरफ्तार कर अल्मोड़ा लाई थी। पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस तामील कर छोड़ दिया गया है। अब चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
वॉयस चेंजिंग फोन का किया प्रयोग
अल्मोड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जिस कंपनी से पीड़ित ऑनलाइन खरीदारी करता था वे उसी कंपनी में कार्यरत थे। ऐसे में पीड़ित की जानकारी उन्हें आसानी से मिल गई। तीनों ने पहले भी योजना के तहत ऐसे पीड़ितों को पैसा वापस दिलाने के नाम पर ठगा था। वे वॉयस चेंजिंग फोन का इस्तेमाल करते थे और महिला की आवाज में बात कर लोगों को फंसाते थे।