{"_id":"5779567a4f1c1bbc777f9e39","slug":"three-culverts-destroyed-by-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्याल नदी की बाढ़ से तीन पुलियाएं ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्याल नदी की बाढ़ से तीन पुलियाएं ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारी बारिश के कारण रानीखेत, द्वाराहाट क्षेत्र में रविवार को भी टूटफूट हुई। रानीखेत तहसील के कुलसीबी में मल्यालनदी पर बने दो पुल ध्वस्त हो गए। बाढ़ में लालर के ग्रामीणों के दो बैल भी बह गए, जबकि एक पुलिया भिटारकोट के पुनेती गधेरे में क्षतिग्रस्त हो गई, मल्याल नदी रौद्र रूप में बह रही है।
विज्ञापन
जिस कारण नदी के दोनों ओर से भू-कटाव भी हो रहा है, ग्रामीण सहमे हैं। चमड़खान के टाना गांव में गीता खाती के दो मंजिले भवन की दीवारों में बड़ी दरारें आ गई हैं। जिस कारण गीता का परिवार भयभीत है। ग्रामीणों ने गीता को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण द्वाराहाट-कोटिला-गवाड़ मोटर मार्ग की हालत खराब हो चली है। यह मोटर मार्ग कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि इसके सुधारीकरण की मांग को लेकर पिछले दिनों बीडीसी की बैठक में हंगामा तक हुआ।
विज्ञापन
मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। प्रधान हिम्मत सिंह ने बताया कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने शासन, प्रशासन से अतिशीघ्र इसे ठीक कराने की मांग की है।