फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three boxes of liquor recovered from groceries

नाकोट गांव के ग्रामीणों का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Three boxes of liquor recovered from groceries
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के नाकोट गांव के ग्रामीणों का गांव में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। ग्रामीणों की सूचना पर आबकारी दल ने तल्ला ग्वाड़ सेरा में एक परचून की दुकान से एक पेटी रम और दो पेटी देसी शराब की बरामद की है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर लौटे युवाओं ने सितंबर में गांव में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसमें उन्हें गांव के अन्य युवाओं, ग्रामीणों का महिलाओं का सहयोग भी मिला। गांव के ग्रामीणों ने खुली बैठक कर आम सहमति से गांव में शराब की अवैध बिक्री और सेवन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध भी लगाने का एलान किया था। यह भी निर्णय लिया गया था कि यदि कोई व्यक्ति गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री और अशांति पैदा करता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से गांव में अवैध शराब की बिक्री पर काफी हद तक अंकुश लगा है। ग्रामीणों को जानकारी मिली की तल्ला ग्वाड़सेरा में एक परचून दुकानदार शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी। जिला मुख्यालय से आबकारी विभाग के निरीक्षक तारा चंद्र पुरोहित, हेड कांस्टेबल आरपी चौसाली के नेतृत्व में गए दल ने तल्ला ग्वाड़सेरा में परचून की दुकान में छापा मारा। दुकान से एक पेटी रम और दो पेटी देसी शराब की बरामद की। आरोपी दुकानदार किशन सिंह के खिलाफ धारा 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed