फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thousands of tons of mud have accumulated in the Kosi Barrage, which has not been cleaned for eight years.

Almora News: कोसी बैराज में जमी हजारों टन मिट्टी, आठ साल से नहीं हुई सफाई

Fri, 17 Oct 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Thousands of tons of mud have accumulated in the Kosi Barrage, which has not been cleaned for eight years.
अल्मोड़ा। नगर और आसपास के क्षेत्रों की एक लाख से अधिक आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाला कोसी नदी का बैराज मिट्टी और गाद से पटा पड़ा है। स्थिति यह है कि बैराज की 8.5 मीटर गहराई में से लगभग 6.5 मीटर तक मिट्टी भर चुकी है, जिससे जल भंडारण क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह बैराज अब तक एक बार भी डिसिल्टिंग से नहीं गुजरा है। हर साल बारिश में मिट्टी, पत्थर, लकड़ी और कचरा बैराज में भर जाता है, लेकिन सिंचाई विभाग के पास सफाई के लिए बजट न होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बीते वर्ष सफाई की योजना बनी थी, पर चुनाव और जलस्तर कम होने से काम शुरू नहीं हो पाया। अब विभाग ने दीपावली के बाद मिट्टी हटाने की योजना बनाई है। इसमें करीब 10 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। विभागीय संसाधनों से ही काम करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर कम हो जाने से नहीं हो पाई सफाई
अल्मोड़ा। पहले निकाय चुनाव के कारण और बाद में नदी का जलस्तर कम हो जाने से डिसिल्टिंग नहीं हो पाई। सिंचाई विभाग ने दीपावली के बाद बैराज में मशीनें उतार मिट्टी हटाने की प्लानिंग की है। देखना है इस वर्ष बैराज की सफाई होगी या फिर किसी और बहाने से काम आगे नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed