{"_id":"690506a976e187e74608dd17","slug":"thousands-of-liters-of-water-are-wasted-every-day-on-the-streets-of-almora-almora-news-c-232-1-alm1014-135808-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा की सड़कों पर हर दिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा की सड़कों पर हर दिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। एक ओर नगर के कई स्थानों पर लोग पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर नगर की सड़कों और रास्तों पर हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसके बाद भी जल संस्थान पेयजल लीकेज की समस्या का समाधान करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
शुक्रवार को नगरवासियों के घरों तक पानी पहुंचाने वाली पाइप लाइनों की संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की। टीम सबसे पहले माल रोड स्थित चौघानपाटा पहुंची। इस दौरान सड़क के बीचों-बीच पाइप से पानी लीक होकर सड़क पर बहता दिखाई दिया।
इससे सड़क पर पैदल चल रहे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। इसके महज 10 मीटर दूरी पर घरों को जोड़ने वाली एक और पाइप लाइन में लीकेज दिखी। यहां पर भी पानी सड़क पर बहता दिखाई दिया। इसके बाद टीम मल्ला जोशी खोला पहुंची। यहां जल संस्थान की मेन पाइप लाइन लीक हो रही थी।
विज्ञापन
पानी रास्ते पर बह रहा था। इसी मोहल्ले में 20 मीटर की दूरी पर एक और मेन लाइन पर लीकेज थी। यहां पानी की मोटी धार सड़क पर बहते दिखाई दी।