फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thirty First in Ranikhet

मध्यरात्रि नए साल का जश्न मनाते मिले तो होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thirty First in Ranikhet
कोरोना को लेकर रानीखेत में व्यापारियों को पर्चे बांटकर जागरूक करते व्यापार मंडल के लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ओमिक्रॉन के लिए शासन की ओर से दिशानिर्देश जारी होने के बाद रानीखेत में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। कोतवाली में विभिन्न जनसंगठनों के साथ पुलिस ने बैठक की। पुलिस ने कहा कि प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। मध्यरात्रि कोई भी व्यक्ति सड़कों पर जश्न मनाता मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश यादव ने स्थानीय लोगों से दिशानिर्देशों के पालन के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि निर्धारित समय बाद जश्न मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मिशन अतिथि अभियान चला रही है।
विज्ञापन

वर्षांत के लिए आए पर्यटकों से अच्छा व्यवहार करें, होटलों में मूल्य सूची चस्पा करें। वहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, जिला व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी, हरीश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, टैक्सी यूनियन के विजय रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने अभियान
रानीखेत। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार में अभियान चलाकर ओमिक्रॉन के खतरे के लिए आगाह किया। सभी से अपील की गई कि दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी। इसके साथ ही हाथों को समय-समय पर धोते रहें। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed