फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Thirty First in Almora

साल की खट्टी मिट्ठी यादों के साथ थर्टी फर्स्ट के जश्न में डूबे रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thirty First in Almora
नए साल का स्वागत करता उगता सूर्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शुक्रवार शाम कोई अलग सी बात थी। सूरज धीरे-धीरे डूब रहा था। इस शाम में उत्सुकता थी तो एक बेफिक्री सी भी। रात जैसे-जैसे गहरी हुई वैसे-वैसे माहौल में उमंग, उल्लास बढ़ता गया। नगर की सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में खासी चहल-पहल और रौनक रही। रात के साथ ठंड भी परवान चढ़ी तो उमंगें भी जवां हुईं। इस साल की खट्टी-मिट्ठी यादों के साथ लोग नववर्ष के जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। सूरज ढलते ही जश्न में डूबने की तैयारियों में लोग जुट गए थे। कोई कार्यालय से जल्द घर आने के लिए आतुर था तो आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटा था। दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आने लगी और उमंग, उल्लास, जश्न का माहौल बनता गया। शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट में पार्टियां हुईं। होटल और रेस्तरां में डिनर के लिए खास तैयारी की गई थी। सैलानियों को मडुवा, मक्के की रोटी, भट की चुड़कानी, गहत की दाल आदि व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन

जिले के कसारदेवी, बिनसर, जागेश्वर, कौसानी, जागेश्वर, सिमतोला, ईको पार्क समेत विभिन्न पिकनिक स्थलों पर पर्यटकों ने खूब जश्न मनाया। इस साल की खट्टी-मीठी यादों के साथ लोग जश्न में डूबे रहे। घड़ी की तीनों सुइयों का जैसे ही 12 के अंक पर मिलन हुआ तो लोग मस्ती में झूम उठे और उनके मुंह से बधाई संदेश सुनाई दिया। नववर्ष के स्वागत को बच्चे, बूढ़े और जवान सबका उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नववर्ष का खैरमकदम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने दिया साथ, बर्फबारी न देख पर्यटक रहे मायूस
अल्मोड़ा। नववर्ष के स्वागत के लिए मौसम ने साथ दिया लेकिन बाहरी स्थानों से पहाड़ पर बर्फबारी का नजारा देखने आए सैलानी मायूस भी दिखे। लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी आदि स्थानों से पर्यटक नववर्ष का जश्न मनाने पहाड़ आए थे। पर्यटकों ने हिस स्टेशनों में खूब जश्न मनाया लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वह बर्फ गिरते नहीं देख पाए।

शराब, चिकन, मटन की दुकानें रहीं गुलजार
अल्मोड़ा। नए साल से शराब छोड़ने का संकल्प लेने वालों ने भी साल का आखिरी दिन अपना खूब मूड बनाया। लोगों ने दोस्तों संग जाम से जाम टकराए और खूब मस्ती की। पार्टियों में डीजे की धुन पर लोग नाचते गाते रहे। देर रात्रि तक जश्न का माहौल चलता रहा। शराब के ठेकों पर खूब भीड़ रही। चिकन, मटन की दुकानों में भी काफी संख्या में खरीदार पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed