{"_id":"65f1f2e4d6fc24d16301af86","slug":"thieves-stole-computer-and-cylinder-from-school-almora-news-c-232-1-alm1001-109468-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्कूल से कंप्यूटर और सिलिंडर चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्कूल से कंप्यूटर और सिलिंडर चुरा ले गए चोर
Thu, 14 Mar 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के घचकोट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर सिलिंडर, कंप्यूटर सेट पार कर लिया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर राजस्व पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बुधवार की सुबह प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का कुंडा कटा देख उनके होश उड़ गए। वह कार्यालय के भीतर पहुंचे तो वहां रखा कंप्यूटर सेट, सिलिंडर गायब था। प्रधानाध्यापक राम सिंह के मुताबिक कार्यालय की अल्मारी भी खुली थी। जिसमें रखे सामान, दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। संवाद
राजस्व क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें
मौलेखाल। सल्ट के राजस्व क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। क्षेत्र में इससे पहले भी सात घरों, दो दुकानों और तीन विद्यालयों सहित 12 चोरियां हुई हैं। राजस्व पुलिस अब तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इधर, राजस्व निरीक्षक रजत यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर केस दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 13एएलएम- 22पी- राजकीय प्राथमिक विद्यालय घचकोट कार्यालय में चोरों द्वारा बिखराया सामान।