{"_id":"57682a874f1c1b1d48b4805d","slug":"thief-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी के पास घर में घुसा चोर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी के पास घर में घुसा चोर पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
चोर को देखने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। सोमवार को सायं छह बजे एक चोर व्यस्त सब्जी मंडी के एक घर की तीसरी मंजिल के कमरे में घुस गया। उस समय वहां कोई नहीं था। निचली मंजिल में मौजूद घरेलू नौकर ने चोर को देखा। सकपकाए चोर ने लकड़ी की फंटी मारकर नौकर को घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने चोर को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर के पकड़ जाने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सब्जी मंडी के निकट भवन के तीसरी मंजिल में गृह स्वामी आनंद सिंह बिष्ट का आवास है। इस भवन के निचली तलों में कार्यालय और गोदाम हैं। सोमवार को गृह स्वामी घर पर नहीं थे। सायं करीब छह बजे घर में काम करने वाले एक युवक मंगल ने गृह स्वामी के घर में घुसे एक युवक को देखा तो चोर ने वहां पड़ी लकड़ी की फंटी से मंगल पर कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां कई लोग पहुंच गए और उन्होंने चोर को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और कई सालों से नगर में लिंटर की सरिया काटने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
घटना का पता लगते ही वहां लोगों की काफी भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले गई। घर से क्या सामान चोरी गया इसका पता गृह स्वामी के आने पर ही लगेगा। हालांकि चोर के पास कोई सामान नहीं मिला। फिलहाल पुलिस चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन