फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   There was a fight eight days ago as well, and there were deep injuries on the head.

Almora News: आठ दिन पहले भी की थी मारपीट, सिर पर आईं थी गहरी चोटें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
There was a fight eight days ago as well, and there were deep injuries on the head.
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में युवक की ओर से की गई पत्नी की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार खुमाड़ निवासी दीपक खर्कवाल ने अपनी पत्नी भूमिका उर्फ पूजा चंद्रा (22) की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों ने लगभग तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। भूमिका का मायका रामनगर क्षेत्र में है। उसके परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं।
विज्ञापन

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार विवाह के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। आरोप है कि दीपक आए दिन भूमिका के साथ मारपीट करता था और उससे मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। पुलिस के अनुसार घटना से करीब आठ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसमें महिला के साथ मारपीट की गई थी। आरोपी दीपक के माता पिता भी उससे अलग किराये के कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद के बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह किसी तरह वहां से निकलकर रामनगर जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन आरोपी उसे वापस घर ले आया। उस समय भी उसके सिर में गहरी चोटें आई थीं। बृहस्पतिवार रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और मामला मारपीट में बदल गया जिसके बाद महिला की मृत्यु हो गई। मामले की जांच जारी है और मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार आबिद अली ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। मृतका के पिता भुरिया चंद्रा, दोनों भाई और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed